logo

बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

nitish_folded_hand2.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। शुक्रवार को 21 नए मंत्री बने। इसके बाद आज सभी मंत्रियों को उनकी विभाग की जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने दे दी है। यानि कि बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। शिक्षा विभाग JDU कोटे से मंत्री बने सुनील कुमार के खाते में गई है। वहीं संतोष सुमन का विभाग बदला गया है। उन्हें तीन विभाग सौंपे गए हैं। संतोष सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी,लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही मंगल पांडेय को फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

  • नीतीश कुमार,CM (JDU)- सामान्य प्रशासन, गृह विभाग,मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, ऐसे सभी विभाग जो किसी के खाते में नहीं है।
  • सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री)- वित्त, वाणिज्य-कर
  •  विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री)- पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व,कला, संस्कृति एवं युवा
  • संतोष कुमार सुमन-  सूचना प्रावैधिकी,लघु जल संसाधन,आपदा प्रबंधन
  • सुनील कुमार, JDU : शिक्षा विभाग
  • अशोक चौधरी, JDU : ग्रामीण कार्य विभाग
  • जयंत राज, JDU : भवन निर्माण विभाग
  • शीला मंडल, : परिवहन विभाग
  • विजय कुमार चौधरी, JDU : जल संसाधन विभाग, संसदीय कार्य
  • लेशी सिंह, JDU : खाद्य आपूर्ति विभाग
  • मदन सहनी, JDU : समाज कल्याण विभाग
  • रत्नेश सदा, JDU : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
  • महेश्वर हजारी, JDU : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
  • मंगल पांडेय, BJP : स्वास्थ्य विभाग
  • रेणु देवी, BJP : मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
  • नितिन नवीन, BJP : नगर विकास विभाग
  • जनक राम, BJP : एससी एसटी कल्याण विभाग
  • कृष्णनंदन पासवान, BJP : गन्ना विभाग
  • सुरेंद्र मेहता, BJP : खेल विभाग
  • संतोष कुमार सिंह, BJP : श्रम संसाधन विभाग
  • नीतीश मिश्रा : उद्योग एवं पर्यटन विभाग
  • हरि सहनी, BJP : पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग
  • केदार गुप्ता, BJP : पंचायती राज विभाग
  • दिलीप जायसवाल, BJP : भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग

28 जनवरी को हुआ था सत्ता परिवर्तन
गौरतलब है कि बिहार में 28 जनवरी को बड़ा सियासी बदलाव हुआ। नीतीश कुमार, कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर फिर से एनडीए में शामिल हो गये थे। उन्होंने सुबह राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपा था और शाम को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 6 लोगों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। यह, बिहार में नई गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86