द फॉलोअप डेस्क
पटना के बेउर इलाके में बैंक मैनेजर की एक लाश मिली है जिसके बाद पुरे क्षेत्र में हडकंप मच गया है। मैनेजर का नाम अभिषेक वरुण बताया जा रहा है जो पिछले कुछ दिनों से लापता था। अभिषेक की लगातार खोजबीन की जा रही थी जिसकी आज बेउर इलाके के ही एक कुएं में लाश मिली है। और उसी कुंए के पास बैंक मैनेजर की स्कूटी और चप्पल भी मिली है, जिसके जरिये ही उनकी पहचान हो पायी। 
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कंकड़बाग के रहने वाले थे। और रविवार रात वे रामकृष्ण नगर इलाके में अपने परिवार के साथ एक पार्टी में गये थे। करीब 10 बजे रात उन्होंने पत्नी और बच्चों को घर भेजकर खुद वहां रुक गये। उसके बाद अभिषेक ने पत्नी को करीब 1 बजे रात फ़ोन को फ़ोन किया और बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उनका फ़ोन स्विच ऑफ आने लगा। जब कोई संपर्क नही हो सका तो पुलिस को बैंक मैनेजर के लापता होने की सुचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। 
वहीं आज मैनेजर का शव मिलने के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जिसमें अभिषेक को करीब 10:48 बजे अकेले स्कूटी से जाते देखा जा रहा है। वहीं इस फुटेज में वे लड़खड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। जिससे पुलिस यह कयास लगा रही है कि कहीं उन्होंने नशा तो नहीं किया था। वैसे इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगी। फिलहाल पुलिस घटना की गहन जांच में जुट गई है।