logo

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, खूब हंगामे के आसार

bihar_legislative_assemble.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र 5 दिनों का होगा। इस दौरान जहां एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाएगी वहीं दूसरी ओर विपक्ष जनता के सामने सरकार की कमियों को उजागर करेगी।  इसे लेकर इस बार सदन काफी हंगामेदार होने के आसार है। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सदन पहुंच गए हैं। सत्र के दौरान प्रथम अनुपूरक बजट समेत कई विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक कवायद तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गई हैं। इसलिए इसका असर साफ दिखने वाला है। 


इन मुद्दों पर होगी चर्चा
सत्र के दौरान बीजेपी शिक्षक नियुक्ति, भ्रष्टाचार, अपराध समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में इन दिनों मंत्री और सचिव विवाद को भी लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। वहीं तेजस्वी यादव के चार्जशीट मामले को लेकर भी विपक्ष सरकार को जमकर घेरेगी। ऐसे में आज की कार्यवाही भाजपा सरकार से सवाल करते हुए नजर आएगी। भाजपा ने यह भी ऐलान कर रखा है कि वह 13 जुलाई को गांधी मैदान से पैदल विधानसभा मार्च करेंगे। ऐसे में इस सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं।