डेस्क:
बिहार से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की JDU द्वारा जोरदार झटके के बाद से ही BJP छोटे-छोटे राज्यों से जदयू को खुद में विलय करा रही है। मणिपुर के बाद अब दादरा एवं नगर हवेली (Dadra and Nagar Haveli) और दमन एवं दीव (Daman and Diu) से JDU के 12 से अधिक नेता औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता एवं स्थानीय निकायों में निर्वाचित सदस्य यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की उपस्थिति में BJP में शामिल हुए।

JDU के 16 नेता भाजपा में शामिल हुए
नीतीश कुमार की पार्टी JDU की यह तीसरी इकाई है जिसके नेता JDU के भाजपा के साथ अलग होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश इकाइयों के JDU नेता भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश से JDU के 16 नेता रविवार को पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में उसके कुछ विधायक थे जो भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से भी जदयू के झटका
इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी BJP ने जदयू को बड़ा झटका दिया था। मणिपुर में पार्टी के 6 में से पांच विधायकों ने BJP ज्वाइन कर ली थी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 7 में से 6 विधायकों को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। मणिपुर में भाजपा में शामिल होने वाले JDU विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरुण कुमार शामिल थे।