logo

बहूभोज खाने के बाद 200 से अधिक लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

____,,,,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना जिले के हथिदाह से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक बड़े बहूभोज के बाद 200 से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। मामला हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा गांव के बजरंगबली चौक के पास का बताया जा रहा है, जहां शादी के अवसर पर बहूभोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान समारोह में लगभग 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 
समारोह में भोजन का आनंद लेने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन अगले दिन सुबह से लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पीड़ितों में दस्त, उल्टी, पेट दर्द और तेज बुखार जैसी शिकायतें आने लगी। जिसके बाद गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ितों को तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोकामा, रेफरल अस्पताल और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बीमारी विषाक्त भोजन के कारण हुई या मौसम में अचानक बदलाव और ठंड के कारण लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हुई है। हालांकि, बहूभोज में शामिल कई अन्य लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भी उसी भोजन का सेवन किया था लेकिन उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है। 
वहीं हाथीदह थाना के थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने जानकारी दी कि "मौके पर पहुंचकर मामले की तब्दिश की जा रही है। पीड़ितों ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बहूभोज के खाने के बाद अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कही है। लेकिन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news patna news patna khabar patna update trending news