logo

बेटे की गिरफ्तारी पर मां शांति प्रिया का छलका दर्द, पप्पू यादव को लेकर उठाया सवाल

PAPPU_YADAV_MAMI.jpg


पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बताते चलें कि, कुछ दिन पहले ही पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले को लेकर हुई थी। वहीं, उनके समर्थक इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। बताते चलें कि, सांसद की गिरफ्तारी से उनकी मां शांति प्रिया भी काफी आहत हैं। उनकी मां ने अपनी दर्द जाहिर करते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, उन्होंने एक सांसद की गरीमा को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या सांसद की कोई इज्जत नहीं है? आगे उन्होंने कहा कि, शांति प्रिया ने पप्पू यादव की गरिमा पर सवाल उठाते हुए इसे उत्पीड़न बताया और तत्काल रिहाई की मांग की है।

बताते चलें कि, मधेपुरा में मीडिया से बातचीत करते हुए शांति प्रिया ने कहा, कि मेरा बेटा जैसे ही घर पर पहुंचा अचानक चारों ओर से उसे पुलिस द्वारा घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न कुछ खाने को दिया गया, न पीने को पानी। आगे उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पप्पू यादव देश के निर्वाचित सांसद हैं। क्या जनप्रतिनिधि होने का कोई मतलब नहीं रह गया है। शांति प्रिया ने कहा कि कानून अपना काम करे, लेकिन व्यक्ति का सम्मान और मानवीय व्यवहार भी जरूरी है।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि, पप्पू यादव की मां ने सीधे तौर पर सरकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि उनके बेटे को मानसिक रूप से तोड़ा जा सके। मेरे बेटे को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

Tags - Pappu Yadav arrest Shanti Priya statement Pappu Yadav mother reaction Bihar politics news Purnia MP arrest Madhubani media interaction political vendetta allegation 31 year old case MP dignity question Shanti Priya emotional statement government