logo

बेटे के दूल्हा बनने से पहले उठी मां की अर्थी, हार्ट-अटैक से मौत; गांव में पसरा मातम

2b03.jpg

गोपालगंज/बिहार:

गोपालगंज में बेटे के दूल्हा बनने से पहले ही मां की अर्थी उठ गई। शुक्रवार की सुबह मटकोर की रस्म निभाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ गीत गाते जा रही थी मां। हार्ट अटैक आया और चल बसी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। दूल्हे की मां की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महिलायें चीत्कार कर उठीं। जहां शहनाई गूंजने वाली थी, वहां मातम पसर गया। पूरा गांव गमगीन हो गया।

हार्ट अटैक से हुआ मौत
जानकारी के मुताबिक, शादी में निभाई जाने वाली वाली मटकोर की परंपरा पूरा किया जा रहा था। सभी महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाज से ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते माटी कोड़ने जा रही थी, तभी हार्ट अटैक आया और दूल्हे की मां की मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र 63 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

लड़की पक्ष के लोग पहुंचे दूल्हे के घर
बताया जा रहा है कि दूल्हा लालू का बारात सीवान जिला स्थित आंदर बाजार जाने वाली थी। फिलहाल शादी का सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोग भी दूल्हे के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

Tags - Gopalganj tragedy Bihar news heart attack death wedding tragedy groom’s mother death