logo

बिहार : मुस्लिम महिला जेल में करेगी छठ, अर्घ्य देने के लिए बना सिमेंटेड तालाब 

ेगैल.jpg

बिहारः 
लोक आस्था का महापर्व छठ अब आने ही वाला है। ऐसे में तरह तरह के अनोखे उदाहरण देखने को मिलेंगे। उनमें से एक अनोखा उदाहरण बिहार के सिवान जिला से आया है जहां जेल में एक मुस्लिम महिला छठ करेगी। महिला को सभी पूजा सामाग्री दिलाने की जिम्मेदारी जेल प्रशासन ने ली है। अर्घ्य देने के लिए सीमेंटेड टब भी बना दिया गया है। सिवान के इस जेल में एक साथ कई महिला कैदी छठ करने वाली हैं। जो मुस्लिम महिला छठ करने वाली हैं उनका नाम रुखसाना है।


15 की संख्या में छठ करेंगे 
जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि करीब 15 महिला इस बार छठ करने वाली हैं। उनके लिए जेल में ही छोटा तालाब बना दिया गया है। रूखसाना ने 2021 में मन्नत मांगी थी कि वो छठ करेगी। जेल प्रशासन की तरफ से सारी सुविधा छठ व्रतियों को प्रदान की जाएगी। घाट को सजाया जाएगा। किसी छठ व्रती को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। पिछले साल भी 8-10 लोगों ने छठ किया था