logo

BIHAR : देश से सभी पार्टियां खत्म हो जाएंगी, रहेगी केवल बीजेपी, बिहार में बोले जेपी नड्डा

jp_nadda_in_bihar.jpg

पटना:
बिहार की राजधानी पटना (Patna) में 2 दिन के बीजेपी (BJP) की सभी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP National executive Meeting) का समापन हो गया है। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बड़ी बात कही है। नड्डा ने कहा है कि आने वाले समय में देश से सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी, रहेगी तो सिर्फ BJP। 


40 साल लगाकर भी हमारे बराबर नहीं होगी कांग्रेस
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के विरोध में लड़ने वाली कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बची है। हमारी असली लड़ाई परिवारवाद और वंशवाद से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ नहीं मिलता... कुछ नहीं मिलेगा... तब भी लोग लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग कांग्रस की बात करते है । मैं कहता हूं कि वे लोग 40 साल लगाकर भी हमारे बराबर नहीं पहुंच सकते है।

16 जिलों में नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया
बता दें कि जेपी नड्डा ने रविवार को 16 जिलों में नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया, साथ ही सात जिलों में कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। पटना के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए