दरभंगा
बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक दुखद घटना घटी। सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती के नग्न शव पाए गए, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव ट्रैक पर थे, लेकिन वहां कोई कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला। युवक का सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था, जबकि युवती का शव ट्रैक के बीच में स्थित था। समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक पर शवों को देखा और तुरंत जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद, जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाना पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शवों के पास कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिलने से यह संदेह है कि हत्या कहीं और की गई और शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। फिलहाल, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस गहन जांच में जुटी है।
.jpeg)