logo

नवादा में झोला छाप डॉक्टर का कारनामा: सिर फटने पर टांके की जगह लगाया स्टेपलर 

25dिु.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के नवादा जिले से डॉक्टर का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिससे लोगों का दिल कांप उठेगा। दरअसल इलाज के नाम पर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कथित झोला छाप डॉक्टर ने घायल युवक के सिर के जख्म पर मेडिकल टांके लगाने की बजाय साधारण स्टेपलर से पिन ठोक दी। यह मामला वारिशगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक के सिर में गहरी चोट लग गई थी। इलाज के लिए वह स्थानीय स्तर पर गांव के ही एक डॉक्टर के पास पहुंचा। जख्म गहरा था और उसे तुरंत मेडिकल टांकों की जरूरत थी, लेकिन डॉक्टर ने टांका लगाने की बजाय उसके सिर में स्टेपलर की पीन मार दी। हालांकि इस दौरान घायल युवक दर्द से कराहता रहा, लेकिन इलाज के नाम पर यह खतरनाक लापरवाही जारी रही।

बताया जा रहा है कि घायल युवक बेहद गरीब है और मजबूरीवश वह किसी बड़े अस्पताल की न जाकर गांव में ही झोला छाप डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंचा था। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी के साथ इस तरह का खतरनाक खिलवाड़ दोबारा न हो।

Tags - Nawada Bihar news Warisaliganj Nawada case fake doctor Bihar quack doctor negligence India stapler used instead of stitches medical negligence Bihar rural healthcare issue Bihar injured youth treatment case illegal clinic Bihar Bihar health depar