logo

एग्जिट पोल में NDA को बढ़त से गरमाई सियासत, नीतीश कुमार ने दरगाह शरीफ पहुंचकर मांगी दुआ

nitish77777777777777777.jpg

पटना
बिहार चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी होने के बाद राज्य का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। एग्जिट पोल्स में एनडीए (NDA) गठबंधन को बढ़त मिलने के अनुमान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक दरगाह शरीफ पहुंचे और वहां माथा टेका। इसे राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग अर्थों में देखा जा रहा है।
राज्य में दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद करीब 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन ने इन सर्वे नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है।


एनडीए खेमे में उत्साह और आत्मविश्वास झलक रहा है, वहीं RJD, कांग्रेस, जन सुराज, AIMIM और अन्य दलों में मंथन का दौर जारी है। दरगाह शरीफ पर नीतीश कुमार की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब पूरा बिहार अंतिम नतीजों से पहले सियासी अटकलों से गूंज रहा है। 14 नवंबर को मतगणना से पहले हर पार्टी अपने-अपने समर्थकों को मजबूत करने में जुटी है। इस बीच, नीतीश का यह दरगाह दौरा सत्ता की दुआ या सियासी संकेत — दोनों ही रूपों में देखा जा रहा है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update