logo

बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी NDA- दीपक प्रकाश

deepak_prakesh3.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि इस बार एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगी। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश को बीजेपी ने बिहार लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। 


सीटों के लिहाज से बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य 

जानकारी हो कि देश में इस बार 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग 19 अप्रैल से 1 जून तक होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार काफी महत्वपूर्ण राज्य है। यह ऐसा राज्य है जो किसी भी समय आम चुनाव का रुख पलट सकता है। सीटों के लिहाज से बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में लोकसभा की सबसे ज्यादा 40 सीटें हैं। बता दें कि इस चुनाव में बिहार में कुल 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। 


ये लोग हैं स्टार प्रचारक की सूची में
बिहार लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह,उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कई केंद्रीय मंत्रियों  के साथ साथ झारखंड़ से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsLoksabha election