logo

NEET छात्रा मौत मामला : CM नीतीश कुमार ने की CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

samrat_choudhry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच अब मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से इस पूरे प्रकरण की CBI जांच कराने का आग्रह किया है। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि कांड संख्या- 14/26 के तहत दर्ज इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।"
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चाहती है कि घटना का पर्दाफाश पूरी तरह से पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से हो। छात्रा की मौत के बाद से ही छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लगातार नये नये खुलासे सामने आ रहे थे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन अब मामले को केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की सिफारिश की गई है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar government news bihar government khabar CM nitish kumar deputy cm samrat chaudhary NEET student murder case