पटना:
बिहार में बढ़ रहे भ्रष्ट्राचार पर लगाम कसने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) यानी CBI लगातार सक्रिय होकर काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को CBI ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। पटना में CBI ने छापेमारी करते हुए NHAI के क्षेत्रीय पदाधिकारी (Regional Officers of NHAI) यानी CGM को 5 लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने उनके कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी (8 places were raided) की। इस छापेमारी में CBI की टीम के हाथ 76 लाख रुपये कैश लगे हैं।

दो सहयोगियों को भी हिरासत में
सड़क निर्माण से जुड़ी नासिक महाराष्ट्र की कंपनी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में महाप्रबंधक के दो सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी अधिकारी के 8 ठिकानों पर अधिकारियों के यहां भी छापेमारी की गयी है। CBI ने 60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद की है। इन अधिकारियों पर माप पुस्तकों में हेरफेर तथा बिल पास करने के लिये रिश्वत मांगने के आरोप हैं। CBI ने केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा है।

कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे
CBI सूत्रों की मानें तो फिलहाल इस पूरे मामले में अनुसंधान चल रहा है और गिरफ्तार किए गए सभी अधिकारियों से पूछताछ के दौरान CBI की टीम को कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। घूसखोरी को लेकर CBI की आज की इस कार्रवाई से NHAI कार्यलय में हड़कंप मच गया।