डेस्क:
पूर्णिया में सुबह-सवेरे से ही पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के क्षेत्रीय कार्यालय पर NIA की छापेमारी (NIA raids at many District of Bihar) चल रही है। यह छापेमारी सुबह 3 बजे से ही की जा रही है। छापेमारी को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है, जहां सभी केंद्रीय बलों को लगाया गया है। खबर है कि NIA के एसपी खुद छापेमारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस छापेमारी में क्या कुछ हुआ है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया है।

आतंकियों का अड्डा बन रहा बिहार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कानून अपना काम कर रही है। PFI एक भारत विरोधी संगठन है, जिसनें पूर्णिया को अपना सेंटर बनाया है। उसकी प्लानिंग यही थी कि भारत को 1947 से पहले ही मुस्लिम राष्ट्र बना दिया जाए। ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ लालू यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकियों का अड्डा बन रहा है।

औरंगाबाद में भी छापेमारी जारी
वहीं, NIA के विशेष सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार PFI मामले में NIA के द्वारा औरंगाबाद में भी छापेमारी चल रही है। दरअसल बिहार के रहने वाले जंगी की गिरफ्तारी लखनऊ से की गई थी, उसी के आधार पर पीएसआई के सक्रिय सदस्य वसीम की गिरफ्तारी लखनऊ से की गई है। जिसके बाद बिहार सहित कई राज्यों में एक साथ 100 से अधिक जगह पर NIA की छापामारी चल रही है।