logo

BIHAR : 6 शहरों के 13 जगहों पर NIA की रेड, फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है मामला

nia2.jpg

पटना:
पटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA (National Investigation Agency ) ने बिहार के 6 शहरों के 13 जगहों पर एक साथ छापेमारी की हैं। मामला फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल (Phulwari Sharif Terror Module) से जुड़ा है। इनमें पटना के फुलवारी शरीफ, छपरा के जलालपुर और अररिया के जोकीहाट शामिल हैं। छपरा में PFI के जिला संयोजक मोहम्मद परवेज को हिरासत (Mohammad Parvez arrested) में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर रेड पड़ी है। NIA की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

6 शहरों के 13 जगहों पर एक साथ छापेमारी
जानकारी के अनुसार, फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में  NIA ने बिहार के 6 शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। कुल 13 जगहों पर रेड की सूचना सामने आ रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल और पीएफआई के कनेक्शहन को लेकर की जा रही है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह को छपरा, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, नालंदा और जहानाबाद में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की राजधानी पटना के गौनपुरा समेत 2 जगहों पर भी छापेमारी की गई है।