द फॉलोअप डेस्क
मोतिहारी में आज सुबह अचानक NIA की टीम एक शिक्षक के यहां छापेमारी करने के लिये पहुंची। रविवार को चकिया थाना इलाके के कोयला बेलवा गांव में NIA की टीम ने शिक्षक मनोज पाठक के ठिकाने पर छापेमारी की। यह छापेमारी करीब दो से तीन घंटे तक हुई। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं छापेमारी के बाद शिक्षक मनोज पाठक को जांच टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, NIA की टीम पूरे कागजात खंगालने में जुटी रही। और ठिकानों से मिले कागजात को टीम ने जब्त कर लिया और थाने ले आई। वहीं उनके फ़ोन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस उनसे आगे की पूछताछ करने में जुटी हुई है।.jpg)
बताया जा रहा है कि NIA को शिक्षक के खाते में बड़े लेन-देन का सबूत मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला नकली नोट, साइबर फ्रॉड और हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।