logo

नीतीश कुमार ने गठबंधन में शामिल होने के लिए माफी मांगी, गोड़ पकड़ा; वीडियो फुटेज है- तेजस्वी यादव का बड़ा दावा 

news108.jpg

पटना 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार हमारे घर आये थे। माफी मांगी। कई लोग उस समय मौजूद थे। इसके वीडियो फुटेज भी हैं। हिंदुस्तान अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक, तेजस्वी ने कहा, अब उनको फिर से गठबंधन में शामिल नहीं किया जायेगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उनके लिए महागठबंधन में सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं। दो-तीन बार उनका कल्याण कर दिया लेकिन अब नहीं। तेजस्वी ने कहा, “वो पहले गिड़गिड़ाकर गोड़ पकड़ते हैं। लेकिन अब दोबारा लेने का सवाल ही नहीं है।“ 

 

राजद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 2 बार उन पर दया कर दी और दोनों बार उनका वही रूप दिखा। इस बार कोई मतलब नहीं है। अब तो जनता ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए। उन्होंने हमारे घर पर हाथ जोड़ कर माफी मांगी थी। यादव ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री का एक ही काम रह गया है कि अपराधियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाओ और उनके घर जाओ। 

गौरतलब है कि यादव आज समस्तीपुर में आयोजित जिला संगठन उजियारपुर के “कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संगठन एवं पार्टी की मजबूती से संबंधित सकारात्मक, गुणात्मक और रचनात्मक सुझावों पर चर्चा की। मौके पर कहा कि “कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से हम पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी बात सुनाने नहीं बल्कि उनकी सुनने तथा उनके माध्यम से क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को बारीकी से समझने आए हैं। 


 

Tags - Nitish kumar apologized alliance Tejashwi yadav  Bihar Bihar News