logo

नीतीश-बीजेपी ने कानून व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया: लालू

lalu10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बैखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में मर्डर की 4 घटनाएं सामने आई हैं। इस पर राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X पर लिखा कि नीतीश-बीजेपी ने कानून व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी नहीं रही। 
हालांकि बीते 24 घंटे में मर्डर की 4 घटनाएं सामने आई हैं। पहली वारदात सोमवार को पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक महिला और उसकी बेटी की गोली मारकर  हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी वारदात आज पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली सिंघाड़ा मार्ग पर हुई, जहां बदमाशों ने बाइक सवार दो युवक को दिनदहाड़े गोलियों से ने भून दिया। अपराध की इन घटनाओं के बाद अब बिहार की सियासत गरमा गई है। 
राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X पर लिखा कि नीतीश बताएं कि शाम 5 बजे से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं  हो रही हैं? क्या नीतीश जानते-पहचानते और समझते हैं कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65000 हत्याएं हुई हैं। इसके आगे, लालू ने कहा कि नीतीश-बीजेपी ने कानून व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी नहीं रही। 
JDU ने किया पलटवार
आरोप प्रत्यारोपों का दौर थोड़ा आगे चला । JDU नेता अभिषेक झा ने कहा कि लालू यादव और आरजेडी नीतीश कुमार की छवि धूमिल करने में लगे हैं। नीतीश ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। लालू यादव को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं। इन लोगों ने बिहार में जंगल राज स्थापित किया था।  

Tags - lalu yadavlalu yadav newsnitish kumarcm nitishtejaswi yadavtejaswi yadav newsbihar newsbihar political newsलालू यादव लालू यादव समाचार नीतीश कुमार सीएम नीतीश तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव समाचार बिहार समाचार बिहार राजनीतिक समाचार