logo

नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 21 नए मंत्रियों ने ली शपथ; देखिए पूरी लिस्ट

nitish_photo5.jpg

द फॉलोअप बिहार डेस्क:

नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 21 नए मंत्रियों ने आज शपथ ली। बीजेपी के 12 तो JDU के 9 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली है। गौरतलब है कि शपथ लेने वाले 21 मंत्रियों में 7 ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। सबसे पहले तो आप उनके ही नाम जानिए...

पहली बार मंत्री बनें: संतोष सिंह, दिलीप जायसवाल, हरि सहनी, सुरेन्द्र मेहता, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता।

बीजेपी से ये बनें मंत्री:  रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज बबलू, संतोष सिंह, सुरेंद्र मेहता, जनक राम, दिलीप जायसवाल, कृष्णनंदन पासवान और नीतीश मिश्रा का नाम शामिल है। 

जेडीयू कोटे से ये बनें मंत्री :  अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, लेसी सिंह, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, सुनील कुमार, मदन सहनी, शीला मंडल मंत्रिपद की शपथ लेंगे। 


बिहार में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है
गौरतलब है कि बिहार में 28 जनवरी को बड़ा सियासी बदलाव हुआ। नीतीश कुमार, कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर फिर से एनडीए में शामिल हो गये थे। उन्होंने सुबह राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपा था और शाम को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 6 लोगों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। यह, बिहार में नई गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86