logo

नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त, कलाकार पेंशन सहित इन 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर

nitishk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में आज कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। इस कैबिनेट की बैठक में तमाम विभाग के मंत्री उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बिहार के विकास से जुड़े तोहफे के रूप में कई अहम निर्णय लिए गए।
इन अहम निर्णयों में एक 'मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना' के तहत कलाकारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने की भी योजना शामिल है। वहीं आयोध्या के तर्ज पर सीतामढ़ी में बन रहे सीता मंदिर को लेकर 883 रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मंदिर को एक भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके अलावे युवाओं को उन्नत कौशल, बेहतर रोजगार क्षमता, करियर वृद्धि के लिए 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा' योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसके लिए कुल 685.76 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं कृषि व श्रम जैसी कई योजनाओं पर मुहर लगी है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar breaking news bihar government bihar cabinet nitish kumar nitish cabinet bihar cm cabinet artist pension youth skill empowerment employment