logo

बिहार में शाम 6:30 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, JDU-BJP से ये विधायक बनेंगे मंत्री

a2213.jpeg

द फॉलोअप बिहार डेस्क:

बिहार की नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम साढ़े 6 बजे होगा। मंत्रियों की लिस्ट तकरीबन तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के 12 विधायक मंत्रिपद की शपथ लेंगे। बीजेपी की तरफ से शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की लिस्ट में रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज बबलू, संतोष सिंह, सुरेंद्र मेहता, जनक राम, दिलीप जायसवाल, कृष्णनंदन पासवान और नीतीश मिश्रा का नाम शामिल है। वहीं, जेडीयू की तरफ से महेश्वर हजारी, जमा खान, मदन साहनी, सुनील कुमार, लेसी सिंह और जयंत राज मंत्रिपद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 5 लोगों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। यह, बिहार में नई गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। 

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है
गौरतलब है कि बिहार में 28 जनवरी को बड़ा सियासी बदलाव हुआ। नीतीश कुमार, कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर फिर से एनडीए में शामिल हो गये थे। उन्होंने सुबह राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपा था और शाम को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इधर, पटना में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 12 और जेडीयू कोटे के 9 विधायक मंत्रिपद की शपथ लेंगे।