logo

नीतीश कुमार ने किया सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण, कहा- राज्यवासियों को मिलेगा बेहतर इलाज 

नीतीश कुमार ने किया सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण, कहा- राज्यवासियों को मिलेगा बेहतर इलाज 

पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के अंतर्गत नेत्र रोगों के इलाज के लिए बन रहे सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल (चक्षु अस्पताल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। यह अस्पताल नेत्र रोगों का विशिष्ट अस्पताल होगा। यहां राज्यवासियों को आंखों से संबंधित सभी गंभीर बीमारियों के अत्याधुनिक तरीके से बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 


 

Tags - Nitish Kumar superspeciality hospital treatment Bihar Bihar News