द फॉलोअप डेस्क
मिशन 2024 को लेकर सीएम नीतीश ने तैयारियों की कवायद शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश अपने पार्टी के सांसदों से मुलाकात कर रहे है। इस मुलाकात का दौर शुरू हो गया है। पटना स्थित सीएम नीतीश के आवास पर सांसदों का पहुंचना शुरू हो रहा है। एक-एक कर नीतीश सांसदों से फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है। इसके साथ ही वह सांसदीय क्षेत्र के विकास की हालत सरकारी योजनाओं की हालत की भी जानकारी ले रहे हैं। वहीं सीएम के इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि क्या नीतीश एकबार फिर पाला बदलने वाले हैं।

विधायकों और परिषदों से भी की थी मुलाकात
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सांसदों से सवाल कर रहे है कि महागठबंधन को लेकर जनता की क्या रिस्पांस है। सीएम नीतीश ने इससे पहले 3 दिनों में विधायकों और विधान परिषदों से मुलाकात की और फीडबैक लिया। लोकसभा में जदयू के 16 और राज्यसभा में 5 सदस्य हैं। वहीं जदयू के 45 विधायक है तो 23 वार्ड परिषद हैं।

जदयू के नेता हैं बीजेपी से संपर्क में- कुशवाहा
नीतीश कुमार के इस मुलाकात को लेकर विपक्ष लगातार उनपर हमलावर है। विपक्ष इस मुलाकात को जदयू में टूट बता रही है। जानकारी हो कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार जदयू नेताओं के बीजेपी से संपर्क होने की बार कर रहे हैं। चिराग पासवान ने भी बीते दिनों कुछ ऐसा ही बयान दिया था। लेकिन जदयू नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकजुटता की मुहिम चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो अपनी पार्टी को मजबूत करने में भी लगे हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT