बिहार
बिहार के CM नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली में गुरुवार 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन संसद में दोपहर सवा 12 बजे नीतीश कुमार को शपथ दिलाएंगे। नीतीश कुमार के साथ JDU के कार्रकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधऱी भी दिल्ली पहुंचे हैं।

दिल्ली में कल बैठक
हालांकि अध्यक्ष संजय झा ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर कहा कि 13 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। उन्होंने आगे कहा कि कल दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ नीतीश कुमार का बैठक होगा। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगी, जिसमंं राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य सभी वरीय नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी।