logo

BIHAR : एक ही विभाग की मिली 10 शिकायत तो चौंके सीएम नीतीश, अधिकारियों को किया तलब

janta_datbar2.png

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) नई सरकार के गठन के बाद से ही लगातार सभी विभागों की समीक्षा (Review of all departments) में लगे हैं। इसी दौरान सीएम के पास लगातार एक ही विभाग की शिकायत लगातार आई। फिर क्या था! आनन-फानन में सीएम ने विभाग के सभी कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जमकर क्लास लगाई। जिसके बाद एक वरीय अधिकारी को तुरंत मामले में संज्ञान लेने का आदेश जारी किया। 

आंगनबाड़ी सेविका बहाली में गड़बड़ी की 10 से अधिक शिकायत
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका बहाली में गड़बड़ी की 10 से अधिक शिकायत सीएम नीतीश के पास पहुंची तो नीतीश कुमार भी चौंक गये। मुख्यमंत्री ने तुरंत बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को तलब किया, साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व अन्य अधिकारियों को बुलाया। सीएम ने पूछा कि यह क्या हो रहा है, इतनी अधिक शिकायत सेविका बहाली को लेकर क्यों आ रहा। आप लोगों को तुरंत देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि आप मामले की समीक्षा करें।

समुचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश
इसी जनता दरबार में कोरोना से मौत के बाद राशि नहीं मिलने की भी शिकायतें बांका और भागलपुर जिला से आई। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुये स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं मुजफ्फरपुर से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि अनुसूचित जाति की जगह आंगनबाड़ी में अति पिछड़ा समुदाय से बहाली कर दी गई है। इस बात की सूचना अधिकारियों को दी गई, परंतु किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।