पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बिहार में चल रही CBI की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश ने CBI की कार्रवाई पर कहा कि आगे देखते जाइये क्या-क्या होता है। बता दें कि बुधवार को बिहार समेत पूरे देश में 42 जगहों पर CBI की टीम ने छापेमारी की जिसमें बिहार RJD के 6 नेताओं समेत 25 ठिकानों पर छापा मारा। इनमें RJD के 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पार्टी के फाइनेंसर अबु दोजाना और लालू के OSD रहे भोला यादव शामिल हैं।

CBI छापेमारी पर प्रतिक्रिया सीएम की प्रतिक्रिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती के मौके पर उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने CBI छापेमारी पर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे आरजेडी नेताओं के यहां सीबीआई रेड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए चुटकी ली और कहा कि देखते जाइए क्या-क्या होता है।
तेजस्वी यादव ने केंद्रीय एजेंसियों पर कसा तंज
वहीं बिहार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को विधानसभा में अपनी भाषण में CBI की देश में चल रही कार्रवाई के बारे में कहा कि जहां-जहां बीजेपी सरकार नहीं बना पा रही है जहां-जहां बीजेपी हारती है या बीजेपी जिससे-जिससे डरती है, वहां अपने 3 जमाई आगे करती है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स।

रेलवे की नौकरी में घोटाले से जुड़ा है मामला
दरअसल, यह घोटाला UPA-1 सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। आरोप है कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे तो जॉब लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे। इस मामले में CBI ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार किया था।