logo

नीतीश कुमार फिर से बनेंगे CM! 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण

nitish14.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए में एक बड़ा सवाल बना हुआ था कि बिहार की कमान कौन संभालेगा। लेकिन अब यह समस्या खत्म होती दिख रही है। दरअसल सूत्रों से यह साफ हो गया है कि एनडीए की ओर से नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। 
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि BJP अपनी पिछले नियम को जारी रखते हुए इस बार भी दो डिप्टी सीएम नियुक्त कर सकती है। वहीं बिहार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसमें नए मंत्रिमंडल में लगभग 5 पद अभी रिक्त छोड़े जा सकते हैं, हालांकि आगे चलकर परिस्थितियों के अनुसार इस पद को भरा जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटें लाकर भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद यह सवाल बना हुआ था कि इस बार बिहार के सिंहासन पर किसे बैठाया जायेगा। लेकिन अब सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार को चुना जा रहा है। हालांकि अब NDA ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news nitish kumar NDA BJP JDU