logo

राज्यसभा में कल शपथ लेंगे नीतीश, आज दिल्ली जाएंगे

लगािे्ाि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के CM नीतीश कुमार आज 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे और कल 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा तीन दिनों का रहने वाला है। दरअसल इसकी जानकारी नीतीश कुमार के ही करीबी मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को दी है। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री यह अंतिम दिल्ली दौरा हो सकता है। नई दिल्ली में नीतीश कुमार भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और बिहार की भावी राजनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी जा सकते हैं। बैठक में यह तय होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा और उपमुख्यमंत्री का पदभार किसे सौंपा जाएगा। हालांकि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की जानकारी देते समय संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा था कि भाजपा बड़ी पार्टी है। अंतिम निर्णय उनका ही होगा। आगे उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं।

बता दें कि प्रदेश की राजनीति में बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, विजय सिन्हा और श्रेयसी सिंह के नाम को लेकर चर्चा चल रही है। सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे है। वहीं जदयू की ओर से डिप्टी सीएम को लेकर निशांत कुमार, विजय चौधरी और अशोक चौधरी के नामों पर चर्चा है। जिसमें निशांत का नाम रेस में सबसे आगे है।

Tags - Nitish Kumar Rajya Sabha oath Nitish Kumar Delhi visit Bihar political news Bihar CM change speculation NDA Bihar politics BJP leaders Bihar meeting Samrat Choudhary CM race Nityanand Rai Bihar Vijay Sinha Bihar politics Shreyasi Singh BJP Bihar