अररिया:
बिहार (Bihar) में नई सरकार के गठन के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष पर निशाना साध रहा है वहीं विपक्ष भी महागठबंधन पर लगातार हमलावर है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) अपने 2 दिवसीय प्रवास के लिए बिहार के अररिया जिला गए हुए थे। आखिरी दिन उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) पर जमकर हमला बोला। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के बयान ठंडा दिया जाएगा पर पलटवार किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा तेजस्वी ने कुछ गलत नहीं कहा। राजनीति गुंडागर्दी RJD की पुरानी परंपरा है।

परिवारवाद, घोटाला, भ्रष्टाचार राजद की राजनीति का आधार
नित्यानंद राय ने कहा कि राजनीति गुंडागर्दी RJD की पुरानी परंपरा है अपने कई राजनीतिक साथी व सहयोगी के साथ उनके पिता लालू पहले भी ऐसा कर चुके हैं। गाली-गलौज, रंगदारी, विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़ लालू परिवार में उनकी पार्टी की पहचान रही है। वहीं परिवारवाद, घोटाला, भ्रष्टाचार उनकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी का बयान अपने पारिवारिक संस्कार व पार्टी की परंपरा के मुताबिक है।
बहकावे में आकर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं
अपने भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को केवल अपनी कुर्सी की पड़ी है। उन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए। कुछ लोगों के बहकावे में आकर अब तो वो प्रधानमंत्री बनने का सपना सजा देखने रहे हैं जबकि वो जानते है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका पूरी दुनिया में बज चुका है।

फारबिसगंज में आयोजित महावीरी झंडा विषय में लिया हिस्सा
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया को आकांक्षी जिले की सूची में शामिल कर कार्यक्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बड़े भाग्य से पहली बार जिले के फारबिसगंज में आयोजित महावीरी झंडा विषय में शामिल होने का मौका मिला है। बताएं कि संगठन के लोगों से मिलने सामाजिक कार्यों भागीदारी व पार्टी के विभिन्न विभाग को समिति के पदाधिकारी से संवाद स्थापित करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य था। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पुराना सांसद प्रदीप कुमार से वह अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।