logo

कोई सीएम बने, कुछ नहीं सुधरेगा जब तक बिहार के लोग नहीं सुधरेंगे; बोले प्रशांत किशोर

p_k.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जनसुराज के प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिहार का अगला मुख्यमंत्री बने जाए, उससे हालात नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार में कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन उससे प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि-व्यवस्था में  सुधार नहीं आएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नई सरकार में नया मुख्यमंत्री बन जाने से बिहार में अपराध कम नहीं होगा। पलायन नहीं रुकेगा। लोगों को 1 करोड़ नौकरी नहीं मिलेगी और ना ही कोई उद्योग लगेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि बिहार के लोगों ने वास्तविक मुद्दों पर वोट ही नहीं किया है। लोगों ने विकास, व्यवस्था और शांति के लिए वोटिंग नहीं की है।

बिहार तब तक नहीं सुधरेगा जब तक बिहार के लोग नहीं सुधरेंगे

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, अपराधमुक्त प्रदेश और रोजगार जैसे मुद्दों पर वोट नहीं किया है। लोगों ने फिर से जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के आधार पर ही मतदान किया है तो ऐसे में सुधार की उम्मीद करना बेमानी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार तब तक नहीं सुधरेगा जब तक बिहार के लोग नहीं सुधरेंगे। बिहार के लोगों ने करप्ट सरकार का चयन किया है तो रामराज्य की उम्मीद करना बेमानी है। लोगों से व्यवस्था बदलेगी। व्यवस्था से प्रदेश नहीं बदलेगा। गौरतलब है कि बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को संभव है। 14 अप्रैल को कैबिनेट की मीटिंग के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल का नेता लोकभवन जाकर गर्वनर के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

Tags - Prashant Kishor Jan Suraaj Bihar politics next Chief Minister Bihar governance issues Bihar education system Bihar healthcare Bihar law and order Bihar crime in Bihar unemployment Bihar migration from Bihar jobs crisis Bihar industrial develop