logo

BIHAR : RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन जारी, 21 को होगी घोषणा

rjd_office_patna.jpg

पटना:
लालू-तेजस्वी (Lalu-Tejashwi) की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नए अध्यक्ष को चुने जाने को लेकर  पार्टी ऑफिस में पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार यानी आज पार्टी शेड्यूल के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन (Nomination for the election of new state president) की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को वे इसके लिए नामांकन भरेंगे। इसके बाद स्क्रूटनी होगी। कल तक नामांकन वापस लेने का समय है। इसके बाद 21 सितंबर को राज्य परिषद की बैठक में उनके नए प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी जाएगी। 

पटना पार्टी ऑफिस होगा नामांकन
पटना पार्टी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारियों ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में हर एक बिंदुओं की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो भी उम्मीदवार अपना दावा करेंगे, वह प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन करेंगे। बता दें कि जगदानंद सिंह ने आज आरजेडी ऑफिस में विधिवत रूप से नामांकन किया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद के शीर्ष नेतृत्व ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के ऊपर ही विश्वास जताया है और इस बात की पूरी संभावना है कि जगदानंद सिंह फिर से प्रदेश राजद अध्यक्ष की कमान को संभालेंगे।

जगदानंद सिंह के नाम को लेकर अटकलें तेज
सियासी गलियारों से मिली जानकारी के अनुसार जगदानंद सिंह फिर बतौर प्रदेश अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये उनका दूसरा कार्यकाल होगा। हालांकि राजद के प्रदेश अध्यक्ष के लिए उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक के भी नाम लिए जा रहे थे लेकिन समय के साथ तस्वीरें धीरे-धीरे साफ हो रही हैं।