द फॉलोअप डेस्क
पटना में चल रही विपक्षी एकता की महाबैठक जारी है। बैठक करीब ढाई घंटे से चली रही है। खबरे सामने आ रही है कि बैठक 5 घंटे तक चलेगी। जिसके बाद विपक्षी दल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए हैं। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबतक बैठक में कॉमन मिनिमन प्रोग्राम पर भी चर्चा हुई, नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर चर्चा हुई है। केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा हुई।सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई है। इसके साथ ही इस बैठक से जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया गया है। जानकारी हो कि नीतीश कुमार ने ही इस महाबैठक की पहल की थी, ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्षी दल नीतीश कुमार को ही संयोजक बनाएंगे। हालांकि अबतक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये लोग हुए शामिल
नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बैठक में शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को ही पटना पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह पटना पहुंच गए हैं । इसके साथ ही NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर भी शामिल होंगे।

इन मुद्दो पर होनी थी चर्चा
बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। आपसी समन्वय के लिए कनवेयर चुने जाएंगे। राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। कई दल एक-दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ते रहे हैं, ऐसे में सभी की राय से एक साझा कार्यक्रम तय करने की कोशिश होगी। इसके साथ ही महागठबंधन की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल सभी दलों के नेताओं को बोलने का वक्त दिया जाएगा। इस बात की खास ख्याल रखा जाएगा कि सभी अपनी राय रख सके। बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से विपक्षी एकजुटता का नाम क्या होगा? इसकी अगुवाई कौन करेगा? साथ ही चुनाव में टिकट के फार्मूले और कॉमन मिनिमन प्रोग्राम पर भी चर्चा हो सकती है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N