logo

विक्रमशीला पुल पर पप्पू यादव ने लगाया आरोप, कहा- खराब सरिया से बन रहा पुल; टीक नहीं पाएगा !

प्प्पू_1.jpg

भागलपुर/बिहार
सांसद पप्पू यादव आज निर्माणाधीन विक्रमशीला पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कंपनी एसपी सिंगला पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ये दावा किया कि समानांतर पुल के निर्माण में खराब सरिया का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह पुल ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा।सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कंपनी कई पुल हादसों की दोषी है। पुल हादसों में कई लोगों की जान तक चली गई है।  
 

सांसद ने उठाए सवाल
ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान सांसद ने नाव संचालन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नाविकों से 300 रुपये कमीशन लिया जा रहा है, जबकि बच्चों से भी 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम के बाद छात्रों के आने-जाने की कोई व्यवस्था नहीं है और हालात इतने खराब हैं कि दही और दूध तक फट जा रहा है। 

दिया चीन का उदाहरण
पप्पू यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये देने के लिए सरकार के पास पैसा है, लेकिन आम जनता की सुविधा के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि जनता की सुविधा के लिए वे खुद एक स्टीमर और पांच नाव मुफ्त में चलाएंगे। साथ ही सरकार से कम से कम 10 स्टीमर चलाने की मांग की। चीन का उदाहरण देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वहां एक दिन में पुल बन जाता है, लेकिन बिहार में 10 दिन में भी पुल को ठीक से चालू नहीं किया जा सका। फिलहाल विक्रमशिला पुल की स्थिति और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।

Tags - Pappu Yadav on Vikramshila Bridge Vikramshila bridge controversy poor quality steel allegation SP Singla company accused