logo

लखीसराय में पासपोर्ट सेवा कैम्प : 1 से 3 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन, ऐसे भरें फॉर्म

lakhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा वर्ष 2024 में लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्रवाई की गई। बता दें कि हाल ही में दिनांक 12 मई 2025 से विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना में चिप लगा पासपोर्ट जारी करने का शुभारंभ किया जा चुका है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं लखीसराय जिला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा 01 से 03 जुलाई, तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन "समाहरणालय कार्यालय परिसर, लखीसराय" में किया जा रहा है। अप्रैल 2024 के बाद से कुल नौ कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया एवं पुलिस जिला बगहा में आयोजित होने के बाद लखीसराय में आयोजित होने वाला यह दसवां कैंप है।

इस कैम्प में नये एवं पुनर्निगमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस कैम्प के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन तथा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक  वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाईल चैन कैंप, लखीसराय के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा। उसके बाद दिए गए दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं इन सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा। जहां फोटो, उँगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाणपत्रों की भी जांच की जाएगी। जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक ऊपर दिए गए वेबसाईट पर जा  सकते हैं। इस कैम्प में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Tags - bihar news bihar latest news bihar breaking news bihar trending news passport camp passport camp news lakhisarai lakhisarai news Passport applications