द फॉलोअप डेस्क
पटना के परसा बाजार में महिला सिपाही कनक प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मौत से पूरी तरह से लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतका के घर वाले उसके कांस्टेबल पति प्रभात कुमार को इस मामले का आरोपी बता रहे है।
घटना पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव की बतायी जा रही है, जहां एक घर से महिला सिपाही का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका महिला सिपाही डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात थी। महिला सिपाही कनक प्रिया के घर वालों ने कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान पुलिस कांस्टेबल प्रभात कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। प्रभात कुमार पटेल भवन में डायल 112 में तैनात है। मृतका के पति प्रभात कुमार ने बताया कि फोन पर किसी से बातचीत करने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद प्रभात कुमार ने इसकी जानकारी परसा बाजार थाना को दी। मृतका की बहन का कहना है कि कनक प्रिया का पति प्रभात उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। कनक प्रिया मूल रूप से गया की रहने वाली थी, जिसकी शादी साल 2020 में प्रभात के साथ हुई थी।