पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को पटना हाईकोर्ट (Patna HighCourt) ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर (Singapore) जाने की अनुमति दे दी है। CBI कोर्ट ने उन्हें सिंगापुर जाने के लिए पासपोर्ट के नवीनीकरण (Passport Renewal) की अनुमति दे दी है। बता दें कि इससे पहले बीते 14 जून को लालू यादव को रांची की CBI कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल चुकी थी।

सिंगापुर में होगा किडनी ट्रांसप्लांट!
लालू यादव पिछले एक साल से सिगांपुर के डॉक्टर के संपर्क में हैं। वह सिंगापुर में अपना किडनी ट्रांसप्लांट करा सकते हैं। लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें हुई टाइप-2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर है। उनका इलाज करने वाले दोनों सीनियर डॉक्टरों के अनुसार, लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता उनका अनियंत्रित डायबिटीज है, जो पूरी तरह इन्सुलिन पर निर्भर है।

दिल्ली एम्स में चला लालू का इलाज
बता दें कि बीते 2 जुलाई को लालू यादव पटना के सरकारी आवास में असंतुलित होकर गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हेंश लगातार ICU में रखा गया था। इसके साथ ही उन्हें अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्यााएं भी परेशान करने लगी थीं। सबकुछ देखते हुए उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराने का फैसला किया गया था। दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद लालू यादव बेटी डॉक्टर मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर गए थे।