logo

पटना में मासूम की हत्या का आरोप, मंदिर में मिला सिर; घर से बरामद हुआ धड़

पटना में मासूम की हत्या का आरोप, मंदिर में मिला सिर; घर से बरामद हुआ धड़

द फॉलोअप डेस्क:

पटना (Patna) जिले के बिक्रम (Bikram) क्षेत्र के रानी तालाब (Rani Talab) थाना अंतर्गत जीतन छपरा गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के दुर्गा मंदिर में एक साल के बच्चे का सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मंदिर में सिर देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामले में बच्चे के बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

बड़े भाई पर हत्या का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्चे के बड़े भाई अजीत कुमार (21) पर उसकी हत्या करने और सिर मंदिर में चढ़ाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह छोटे भाई को घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। घटना के पीछे जादू-टोने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया गया है।

घर से बरामद हुआ बच्चे का धड़

पुलिस के अनुसार, बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला, जबकि उसका धड़ घर से बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Patna child murder case Bikram child murder Rani Talab police station Jeetan Chhapra village news