पटना:
राजधानी पटना (Patna) में देर शाम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। खेमनीचक के एक मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस (Bihar Police) की टीम ने सेक्स रैकट का पर्दाफाश (sex racket busted) किया है। साथ ही पुलिस ने 5 लड़कियां और 4 लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उस मकान से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से सेक्स रैकेट चल रहा था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके के सुभाष नगर रोड नंबर 3 के एक मकान में देह व्यापार का काम चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस के इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने उस घर की छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में ली गई लड़कियों की उम्र 16 वर्ष से 20 वर्ष के बीच है, जबकि लड़कों का उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया है कि इस पूरे मामले में कई हाईप्रोफाइल लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही
खेमनीचक के 4 तल्ले मकान में 2 फ्लोर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था जबकि 2 फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मालिक फरार है। वहीं सूत्र बताते हैं कि 70 फीट के मकान में हुए छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ दस्तावेज पेनड्राइव और सीडी भी जब्त किया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच करने देर रात पत्रकार नगर थाना पहुंचे सिटी एसपी पूर्वी और एएसपी संदीप सिंह पूरे मामले पर चुप्पी साधे है।