द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर होते हुए मुबंई जा रही पवन एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बची है। पवन एक्सप्रेस 15 किलोमीटर टूटे पहिए पर दौड़ती रही। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए चीन खींचकर गाड़ी रोका गया। इसके बाद करीब 4 घंटे तक अफरा-तफरा का महौल बना रहा। जिससे बाद पता चला कि एस 11 बोगी का पहिया टूटा है। जिसे मरम्मत कर गाड़ी को रवाना किया गया। सोनपुर मंडल के डीआरएम नीलमणि ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि समीक्षा के बाद जवाबदेही तय होगी।

चेन पुलिंग की कर जानकारी लोको पायलट को दी
यात्रियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से शाम 5:36 बजे ट्रेन खुली। वहीं से धीरे-धीरे अजीब सी आवाज आने लगी थी। गोरौल स्टेशन से गाड़ी आगे बढ़ी तो ट्रेन की स्पीड के साथ आवाज अधिक होने लगी। भगवानपुर स्टेशन पर शाम 5:52 बजे ट्रेन रुकी। उतरकर देखा तो पहिया टूटा दिखा। इसकी सूचना गार्ड को देने जा रहे थे, तभी ट्रेन खुल गई। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर यात्रियों ने अपनी सूझबूझ से चेन पुलिंग की और घटना की जानकारी लोको पायलट को दी। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पहिए को ठीक करने में जुटे गए हैं। ट्रेन अभी भी वहीं रुकी हुई है।

अतिरिक्त कोच लगाकर किया गया रवाना
रेल का पहिया टूटे होने की सूचना पाकर आनन-फानन में सोनपुर मंडल के एसडीआरएम टू मुरली मनोहर प्रसाद, मुजफ्फरपुर सीडीओ महेश कुमार और आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव पहुंचे। यात्रियों को रेल कर्मियों ने समझा बुझाकर शांत करवाया। जिसके बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया। मुजफ्फरपुर जंक्शन से एक अतिरिक्त कोच भगवानपुर स्टेशन भेजा गया। जिससे पवन एक्सप्रेस में जोड़ा गया और एस11 के यात्रियों को बिठाकर मुंबई के लिए रवाना किया गया। वही क्षतिग्रस्त कोच को मुजफ्फरपुर जांच के लिए लाया गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N