logo

बिहार में करारी हार के बाद PK की प्रेस वार्ता, बोले- NDA ने सरकारी तंत्र से जीता चुनाव, लेकिन अब हम दोहरी ताकत से लड़ेंगे

pk_pc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरी जन सुराज पार्टी की करारी हार के बाद प्रशांत किशोर पहली बार मीडिया के सामने आए। प्रशांत किशोर इस दौरान कटाक्ष के जरिये प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत की। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में वोट कम मिला, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के साथी ज्यादा दिख रहे हैं।
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "मैं व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ 3 साल पहले बिहार आया था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। शायाद संकल्प में कुछ न कुछ कमी रह गयी इसलिए जनता का विश्वास नहीं जीत पाए। जो लोग जीत गए हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई। जदयू और भाजपा के लोगों पर काम की जिम्मेदारी दी गई है। उसपर वह काम करें।"
इसके बाद मीडिया ने बिहार छोड़ने को लेकर सवाल किया जिस पर उन्होंने कहा "मैं आप सब से माफी मांगता हूं। जो कुछ कमी है उसे सुधारा जाएगा। मैं बिहार छोड़ दूंगा, ये भ्रम है। मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं, दोबारा दोगुने जोश से लड़ेंगे। ये जन सुराज और पीके की जिद है। हमने हिंदू-मुसलमान की राजनीति नहीं की। बिहार को सुधराने की कोशिश जारी रहेगी।"
उन्होंने आगे कहा "एक ईमानदार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हमसे कुछ गलती हुई, जिसे जनता ने नहीं सुना। हार की जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं। हम लोग आत्मचिंतन करेंगे। जब तक सुधार नहीं दूंगा, बिहार से नहीं जाऊंगा।" 
प्रशांत किशोर ने चुनाव को लेकर भी बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा "चुनाव में जीविका दीदी को लगाया गया। चुनाव में पूरा सरकारी तंत्र लगा रहा। आंगनबाड़ी और आशा दीदी की सैलरी बढ़ाई गई। एनडीए ने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है। उन्होंने बिहार में पलायन को लेकर कहा कि अगर पलायन रुक जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
उन्होंने NDA को जीत की बधाई देते हुए कहा "NDA अब अपने वादे पर काम करें।" वहीं महिला रोजगार योजना पर बात करते हुए कहा कि "बिहार में करीब 29 हजार करोड़ बांटे गए, जिसमें 1.5 करोड़ लोगों को पैसे बांटे गए। अब 6 महीने में 2 लाख सरकार को देना है।" पीके ने एक संपर्क नंबर जारी करते हुए कहा कि 9121691216 वो महिला संपर्क करें जिन्हें 6 महीने में 2-2 मिलेगा।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news nitish kumar NDA BJP JDU jan suraaj prashant kishor jan suraaj press conference