logo

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में योजनाओं का किया शिलान्यास, पहली बार प्राइवेट नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हज़ार रूपये

मोदी1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे पर आए, जहां उन्होंने मोतिहारी में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट से सीधा हेलिकॉप्टर के जरिये मोतिहारी पहुंचे। जिसके बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खुली जीप पर खड़े होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। अपने इस जनसभा के दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को 7217 करोड़ रूपये की कई योजनाओं की सौगात देदी। जिसमें रेलवे, सड़क परिवहन इलेक्ट्रोनिक, ग्रामीण विकास और आईटी से जुड़ी योजनाएं शामिल रही। साथ ही उन्होंने प्राइवेट कम्पनी में पहली बार नौकरी पाने वालों को भी 15 हज़ार रूपये देने का ऐलान कर दिया है। अपने संबोधन के दौरान योजनाओं की सौगात देते हुए मोदी ने कहा कि आज बिहार में रोड, रेल जैसी योजनाओं का खूब विकास किया जा रहा है। 
प्रधानमंत्री ने इस दौरान भोजपुरी में सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने कहा “सावन के पवित्र माह में हम बाबा सोमेश्वरनाथ के चरण में प्रणाम करत बानी। उनका से आशीर्वाद मांग तानी कि संपूर्ण बिहारवासी के सुख मिले”।
प्रधानमंत्री ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “जैसे दुनिया में पूरब देश आगे बढ़ रहे हैं वैसे ही भारत के पूरब राज्य आगे बढ़ रहे हैं। मैं स्पष्ट कहना चाहूंगा कि एक दिन मुंबई की तरह मोतिहारी, पुणे की तरह पटना, गुरुग्राम की तरह गयाजी के लोग बढ़े और विकास करे”। उन्होंने आगे कहा कि “केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। मैं आपको एक आंकड़ा देता हूं जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी तो 10 साल में दो लाख करोड़ रुपये ही बिहार को मिले, यानि लोग 10 साल में नीतीश कुमार और बिहारवासियों से बदला ले रहे थे। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो हमने बदला लेने वाली उस कुव्यवस्था को समाप्त कर दिया। कांग्रेस और राजद के मुकाबले कई गुणा पैसा एनडीए सरकार ने बिहार को दिया। और यह पैसा विकास परियोजनाओं में काम आ रहा है।”
मोदी ने आगे कहा कि “आज बिहार का विकास सही तरीके से हो रहा है पहले कितने लोगों के पास पक्के मकान थे, कई लोग तो अपने मकान का रंग रोगन तक नहीं कराते थे कि कहीं उनका अपहरण न हो जाए। हमने आज देखा कि लाखों-लाख माताएं, बहनें हमें आशीर्वाद दे रही हैं।”
लालू- राबड़ी पर साधा निशाना
बिहार के मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री ने लालू और राबड़ी के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार में जब लालटेन वालों की सरकार थी युवाओं को नौकरियां नही मिलती थी और जिनको मिलती थी उनके परिवारवालों से जमीन लिखवा लेते थे, लेकिन आज जब बिहार में NDA की सरकार है तो युवाओं को उनके मेहनत के दम पर नौकरी मिल जाती है।”
मोदी ने आगे कहा कि “देश में और बिहार में लखपति दीदी की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक डेढ़ करोड़ बहने पूरे देश में लखपति बन चुकी हैं। आज यहां 400 करोड़ रुपये का सामुदायिक निवेश फंड भी जारी किया गया है। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जीविका दीदी योजना चलाई, उसकी खूब तारीफ हो रही है। जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है कि ‘समृद्ध बिहार और हर युवाओं को रोजगार’। CM नीतीश कुमार ने बिहार के नौजवानों को रोजगार और नौकरी की दिशा कि बड़ी घोषणा की।” प्रधानमंत्री ने युवाओं को सौगात देते हुए कहा कि “प्राइवेट कंपनी में जो पहली बार नौकरी पाएगा, उसे 15 हजार रुपया दिया जाएगा और इस योजना को अगस्त से लागू की जा रही है इसका फायदा बिहार को भी मिलेगा।”
प्रधानमंत्री ने माओवाद को खत्म करने की भी बात की उन्होंने कहा कि “आज माओवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे।” 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान किसानों को लेकर बात की जहां उन्होंने कहा “पैदावार और खेती के मामले में कई जिले पिछड़े हैं। धन धान्य योजना के जरिए हमलोग इन पिछड़े जिलों को मदद देंगे। हमलोगों का पूरा फोकस पिछड़ों पर है। आज केंद्र सरकार ने जिन विकास योजनाओं की सौगात दी है, इन सारे प्रयासों का सबसे बड़ा लाभ होगा, बिहार का विकास होगा।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के नाम पर राजनीति करते आए हैं। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics narendra modi in bihar development projects for bihar narendra modi reached bihar motihari news modi  in motihari