logo

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया तेज प्रताप को BJP ज्वाइन करने का ऑफर! सोशल मीडिया पर पोस्ट से मची हलचल

teju5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तेज प्रताप यादव अपने बयान और पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। और इस बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि उनके सपने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए और उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दे दिया। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और जवाब में कहा कि "मेरे पास अपनी पार्टी है, आप ही हमारी पार्टी से जुड़ जाइए"। 
तेज प्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें ये बातें लिखी हुई है और नरेन्द्र मोदी के साथ तेज प्रताप को दिखाया गया है। और उस ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया है "सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं, हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते"। जिसके बाद उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा। कई यूजर्स ने इनके पोस्ट पर खूब मजे लिए। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar latest update bihar khabar bihar assembly bihar assembly news bihar election bihar politics tej pratap yadav tej pratap yadav news narendra modi news PM narendra modi news tej pratap yadav dreams tej pratap