logo

चुनावी माहौल के बीच बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य को दी 7200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

we1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार पहुंचे हैं। जहां वे मोतिहारी में नीतीश कुमार के साथ सभा को संबोधित करने मंच तक पहुंचे। बता दें कि इस चुनावी साल में प्रधानमंत्री मोदी का यह 5वां बिहार दौरा है। इस दौरे पर मोदी ने मोतिहारी जिले में 7200 करोड़ रूपये की योजना की सौगात देदी है। जिसमें कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। रेलवे, सड़क परिवहन इलेक्ट्रोनिक, ग्रामीण विकास और आईटी से जुड़ी योजना और प्रधानमंत्री द्वारा 162 करोड़ क़िस्त ऑनलाइन प्रधानमंत्री के द्वारा प्रदान किया गया।  
इस दौरान प्रधानमंत्री ने रिमोट के जरिये बटन दबाकर 7200 हज़ार करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही नए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने RJD और कांग्रेस पर भी हमला बोला और युवाओं को रोजगार देने का वादा कर एक नारा दे दिया "समृद्ध बिहार,हर युवा को रोजगार"।
इस दौरान नीतीश कुमार ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि उनकी सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आज ही पारित किया जायेगा। इस दौर्तन उन्होंने जनता से खड़ा होकर मोदी जी का अभिवादन करने को कहा। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics narendra modi in bihar development projects for bihar narendra modi reached bihar motihari news modi  in motihari nitish kumar news nitish