logo

IB का खुलासा : PFI आतंकियों के निशाने पर PM मोदी, BJP नेता भी इस लिस्ट में शामिल

modi7.jpg

पटना:
भारत (India) की आंतरिक खुफिया एजेंसी  इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के आतंकियों के निशाने पर हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस बात की जानकारी गृह मंत्री ने अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने दी। जिसके बाद बिहार (Bihar) के सभी जिलों की पुलिस (Bihar Police) अलर्ट हो गई है।

ISKP के कवर पेज पर प्रधानमंत्री
बिहार पुलिस की तरफ से जारी लेटर के अनुसार '@khorasandairy" नामक एक टि्वटर हैंडल पर 14 जुलाई को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रान्त (ISKP) के कवर पेज को शेयर किया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है। वहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि 'tearsofumma0 Pro-AQIS/AGH नामक एक टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट के जरिय अंसार गजावातुल हिन्द के नए अंतरिम कमांडर अमीर गाजी खालिद इब्राहिम ने भारतीय मुस्लिम युवाओं को उकसाने की कोशिश की है।

भारतीय मुस्लिम युवाओं को उकसाने की कोशिश
उसने अपने पोस्ट के जरिए कहा है कि भारत के मुस्लिम युवाओं को समय पर एहसास होना चाहिए कि उनके दर्द और पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोग सिर्फ गौ पुजारी नहीं हैं। उनके खिलाफ एक पूरी व्यवस्था लड़ रही है। भारत में रहने वाले मुसलमानों को जितनी जल्दी यह एहसास होगा कि उनके खिलाफ यह युद्ध सदियों पुराने युद्ध का हिस्सा है, उतनी ही जल्दी वे अपने दोस्तों और दुश्मनों के बीच अंतर करने में सक्षम" होंगे।

बिहार में भाजपा के 17 सासंद
बता दें कि बिहार में भाजपा के 17 सासंद हैं। इनमें गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। ये दोनों ही नेता हिंदुत्व को लेकर मुखर रहे हैं। गिरिराज सिंह को भाजपा का फायर ब्रांड भी कहा जाता है। सांसद व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी कट्‌टरपंथियों को बयानों के जरिए अपने निशाने पर लेते रहे हैं। 


अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान बढ़ाई गई थी नेताओं की सुरक्षा
बता दें कि जब केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया और बिहार में इसका जमकर विरोध किया जा रहा था। जिसके बाद भाजपा के कुछ नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। उस वक्त सांसद संजय जायसवाल और संजीव चौरसिया को केंद्र सरकार की तरफ से Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और अश्विनी चौबे को पहले से ही केंद्र सरकार ने Z श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है।