पटना:
राजधानी पटना (Patna) में अपराधियों को पकड़ने जा रही पुलिस (Bihar Police) टीम पर हमला हुआ है। मामला पटना के पीरबहोर थाना इलाके के पटना मार्केट (Patna Market) के है। यहां लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग को पास भारी मात्रा में हथियार है और वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस उस इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची थी।

पुलिस को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके के शिया मस्जिद के पास खड़े लोगों की तलाशी लेनी लगे। तलाशी के बाद पुलिस इन युवकों को अपने साथ थोने लेकर जाने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें तो छुड़ाया ही साथ ही पुलिस को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पीरबहोर थाने की पुलिस टीम पटना की सड़क पर पीटते रही और किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचायी।
लोगों को परेशान कर रही थी पुलिस- स्थानीय
इलाके के लोग इतने में भी नहीं रूके। लोग परिबहोर पुलिस चौकी तक पहुंच गए और पुलिसवालों पर आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पटना मार्केट इलाके के शिया मस्जिद के पास पुलिस आकर हथियार की तलाशी के नाम पर लोगों को परेशान कर रही थी। हथियार जांच के नाम पर लोगों की तलाशी ले रही थी और कुछ नहीं मिलने पर के बावजूद बहस करने के आरोप में युवकों को हिरासत में ले रही थी।

असामाजिक तत्वों के सामने झुकी पुलिस
वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उसके पास यह जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के युवक हथियार से लैस होकर शिया मस्जिद के पास मौजूद है। काफी देर तक इस मामले को लेकर पीरबहोर थाने के आसपास हंगामा होता रहा। आखिरकार असामाजिक तत्वों के सामने पुलिस को ही झुकना पड़ा और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह वापस किया गया।