logo

जहानाबाद : से'क्स रै'केट का भंडाफोड़! होटल के कमरों में स्कूल ड्रेस में मिली लड़कियां

sex_racket2.jpg

जहानाबाद:
बिहार के जहानाबाद (Jehanabad) में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया (Police busted sex racket) है। यहां पुलिस ने 2 होटलों में रेड के दौरान 22 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। हैरानी की बात ये है कि इनमें से कई लड़कियां स्कूल ड्रेस में मिलीं। वहीं एक लड़के ने कहा कि होटल में 1 हजार का रेट फिक्स है। छापेमारी के बाद से ही होटल संचालक फरार है। पुलिस खोज में जुटी है।


में 12 लड़के और 11 लड़कियों पकड़ाए
पुलिस ने बताया कि  एक गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट हॉल्ट के पास शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में छापेमारी के लिए पहुंचे। यहां कई कपल ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दरवाजा खुलवाने में सफल रही। जैसे ही दरवाजा खुला पुलिस अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गयी। पुलिस ने छापेमारी में 12 लड़के और 11 लड़कियों को पकड़ा है इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे।

संचालक को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करे
इस बात को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ये धंधा पिछले 3 साल से चल रहा था। उन्होंने कहा कि होटल संचालक के खिलाफ कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और संचालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।