द फॉलोअप डेस्क
पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी और पुलिस आमने सामने हो गए। जेपी गोलंबर के पास सभी शिक्षक अभ्यर्थी बैठ गए हैं। इसी बीच पुलिस ने अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग किया है। पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया है। इसके साथ ही 25 शिक्षक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। डाक बंगला चौराहे से पुलिस ने उन्हें पटना जंक्शन तक खदेड़ा है। बता दें कि सुबह 2000 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी सबसे पहले गांधी मैदान में इकट्ठा हुए। फिर हाथों में तिरंगा लिए पैदल मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के बाद रोक दिया।

शिक्षा मंत्री का बयान पर आक्रोशित अभ्यर्थी
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री का बयान को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी में काफी आक्रोश है। शिक्षक अभ्यर्थी का कहना है कि, मंत्री ने बिहारी युवाओं की मेधा पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षक बिहार में नहीं मिलते हैं, जबकि सच्चाई है कि चार वर्षों से तमाम जरूरी योग्यता के बावजूद सरकार इन विषयों के शिक्षकों की बहाली नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि इस तक सरकार की दमनकारी नीति के विरुद्ध पूरे बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर महाआंदोलन करेंगे तथा राजभवन मार्च करेंगे।