logo

पुलिस की बेटी ड्राइविंग सीख रही थी, तेज रफ्तार से कई लोगों को मारी टक्कर; 1 गंभीर

car_bihar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के राजीव नगर थाना इलाके के दीघा-आशियाना रोड में कार सीख रही एक लड़की ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी चलाने वाली लड़की पुलिस की बेटी है। जिसने 5 लोगों को टक्कर मारने के बाद घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़ा और मौके से फरार हो गई। इसके बाद लड़की के पुलिस पिता ने मौके पर पहुंचकर जबकर कार ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा।


 अपार्टमेंट में रहने वाले प्रोफेसर बुरी तरह घायल
मिली जानकारी के अनुसार दीघा-आशियाना रोड में रविवार की सुबह नौ बजे एक युवती कार चलाना सीख रही थी। उसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और मुंडेश्वरी एन्क्लेव के मेन गेट के अंदर घुस कर पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें उसी अपार्टमेंट में रहने वाले प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित कार ने गेट के पास एक स्कूटी सवार और ठेला से पेपर खरीदने के लिए जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हालांकि अन्य लोगों को ज्यादा चोट नहीं लगी है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवायडर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुंडेश्वरी एन्क्लेव परिसर में अपार्टमेंट के काफी बच्चे खेल रहे थे।


पुलिस ने कार को किया जब्त
 सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी वहां पहुंच गए। यातायात पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक मध्य चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar news